नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 10:36 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
CG CINEMA NEWS

Chakradhar Samaroh चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति

CG CINEMA NEWS

रायगढ़ (नजर छत्तीसगढ़) । चक्रधर समारोह के चौथे दिन बेंगलुरु की प्रसिद्ध भरतनाट्यम कलाकार एवं शिक्षिका सुश्री शिवरंजनी हरीश ने शानदार शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति में भरतनाट्यम की सुंदर भाव-भंगिमाओं और नृत्य शैली ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि एवं भगवान शिव की स्तुति से हुई। इसके बाद नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेश तक के प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया। समापन में गोस्वामी तुलसीदास जी के प्रसिद्ध भजन के माध्यम से भगवान श्रीराम से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण चित्रण किया गया, जिसमें अहिल्या की शाप-मुक्ति, सीता स्वयंवर और शबरी के मोक्ष का प्रसंग शामिल रहा।
शिवरंजनी हरीश को 36 वर्षों का नृत्य-साधना और 26 वर्षों का नृत्य-शिक्षण का अनुभव है। उन्होंने 2 हजार से अधिक विद्यार्थियों को भरतनाट्यम का प्रशिक्षण दिया है। देश-विदेश के अनेक मंचों पर प्रस्तुति दे चुकीं शिवरंजनी हरीश ने कला के माध्यम से शिक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी प्रस्तुति के बाद दर्शकों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से कलाकार का उत्साहवर्धन किया।

Related News

📲 Install App