CG CINEMA NEWS प्रसिद्ध स्थल घटारानी धाम के पार्किंग परिसर पर लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन जिला गरियाबंद धमतरी के तत्वावधान में आयोजित मासिक बैठक में दोनों जिलों के लगभग 100 कलाकार पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग द्वारा वर्तमान में संचालित और लोक कला के संवर्धन और कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए कलाकारों को प्रतिवर्ष अनुदान देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026 घोषणा अनुसार कलाकारों को जोड़ने के लिए इस महती बैठक में विस्तृत रूप से चर्चा और समीक्षा हुई।
जिसमें सभी का चिन्हारी पोर्टल पर अपलोड करके पंजीकरण,आय प्रमाण पत्र बनवाने और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक सभी कलाकारों को अवगत कराया गया। साथ ही साथ स्वतंत्रता दिवस पूर्व बेला में सभी बलिदानियों को याद कर नमन किया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में संरक्षक सेवक ठाकुर, संस्थापक गौकरण मानिकपुरी, अध्यक्ष तुलेश्वर घृतलहरे, गंगा बाई मानिकपुरी, उपाध्यक्ष माहेश्वरी सिन्हा, सचिव बाबूलाल साहू, यश कुमार साहू, केन्द्रीय प्रतिनिधि खेम बाई निषाद, डॉ डोमन साहू, विजय कुमार पटेल, चैतू राम तारक, ठाकुर राम साहू, बुधारु यादव, दौलत यादव, रजमत बाई कंवर, गंगा प्रसाद सिन्हा, जागेश्वर साहू, सन्तोषी पाण्डिया, माखन लाल साहू, मिलाप बंजारे, शंभू राम टोण्डरे, रुप दास मानिकपुरी, नथेल दास, उमेश दास, मिलवन्तीन बाई मानिकपुरी, बृजलाल सिन्हा, नंदकुमार ध्रुव, लोमस साहू, सुखराम साहू, कौशल बाई साहू, कसेरुडीह आदि उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन पूर्व सचिव यश कुमार साहू और आभार व्यक्त संरक्षक सेवक ठाकुर जी ने किया।
घटारानी धाम में हुआ सिरजन लोक कला एवं साहित्य संस्था का मासिक बैठक

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना पर किया गया चर्चा
Share this news
▶
▶
▶
▶