नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 10:37 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
CG CINEMA NEWS

चक्रधर समारोह में आज गूंजेगी तरुणा साहू की पंडवानी, कथक-कुचिपुड़ी और राजस्थानी लोककला भी रहेगी आकर्षण

CG CINEMA NEWS

रायगढ़, 15 सितंबर 2026 (नजर छत्तीसगढ़) । 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह की दूसरी शाम छत्तीसगढ़ी लोककला के साथ देश की विविध सांस्कृतिक विधाओं के नाम रहेगी। खास आकर्षण रायपुर की चर्चित पंडवानी कलाकार तरुणा साहू एवं ग्रुप की प्रस्तुति होगी, जो पंडवानी गायन के जरिए लोकगायन, कथा-वाचन और अभिनय का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगी।

महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को समर्पित यह दस दिवसीय समारोह 14 से 23 सितंबर तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित हो रहा है। दूसरे दिन की सांस्कृतिक संध्या में तरुणा साहू की पंडवानी प्रस्तुति छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपरा को मंच पर जीवंत करेगी।

इसके साथ ही रायपुर की अनुष्का सुल्तानिया कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देंगी। कथक की भाव-भंगिमाओं और लयकारी के जरिए दर्शकों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की खूबसूरती देखने को मिलेगी।

वहीं दिल्ली की टी. लक्ष्मी रेड्डी कुचिपुड़ी नृत्य प्रस्तुत करेंगी। दिल्ली के निशित गंगानी अपने तबला वादन से सुर और ताल की शानदार जुगलबंदी पेश करेंगे। राजस्थान की लोकसंस्कृति की झलक स्टार्क सोसाइटी, बाड़मेर की राजस्थानी फोक प्रस्तुति में देखने को मिलेगी।

शाम को भक्तिरस से सराबोर करने के लिए वृंदावन के माधवरस बैंड द्वारा भजन गायन किया जाएगा। अलग-अलग राज्यों की कला विधाओं के इस संगम के बीच तरुणा साहू की पंडवानी प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति का विशेष आकर्षण बनेगी।

Related News

📲 Install App