नजर छत्तीसगढ़ Digital News Platform ⌕
LIVE 12 Oct, 10:36 AM छत्तीसगढ़
BREAKING
Chhattisgarh : सड़क, पुल और भवन निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्तीकोरबा SP कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की पत्थलगांव में पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस महकमे में शोक की लहर, मौत की वजह रहस्यमयीCG Accident News: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, 18 साल के युवक की मौत; दो की हालत गंभीरडांट से नहीं, प्यार से बदलता है इंसान: नंदाराम कस्वां की कहानी देती है बड़ी सीखNavratri 2026: आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ शक्ति पर्वछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के दो अहम फैसले, पूर्व अग्निवीरों की आरक्षक पदों पर होगी भर्तीशिक्षिका उर्मिला सिदार सेवानिवृत्त, शिक्षा के साथ साहित्य और समाजसेवा में भी दिया अहम योगदानKorba सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र की व्यापक तैयारी…ज्योति कलश प्रज्ज्वलन की भी तैयारियां पूरी हो गईसिद्ध शक्ति देवी कालिका मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, ब्रह्म मुहूर्त में 3:45 बजे होगा दीप प्रज्वलनडोंगरगढ़ नवरात्रि मेले में 1,100 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
CG CINEMA NEWS

Chakradhar Samaroh रायगढ़ में आज सजेगी सांस्कृतिक संध्या, शास्त्रीय नृत्य से कबीर गायन और लोक संगीत तक होंगी प्रस्तुतियां

CG CINEMA NEWS

रायगढ़। 18 सितंबर को आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, लोक संगीत और भक्ति परंपरा की विविध छटाएं देखने को मिलेंगी। शाम 5 बजे से आयोजित कार्यक्रम में देश और प्रदेश के ख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियों से होगी। शाम 5 से 6 बजे तक बिलासपुर की अंजनी मिश्रा, रायगढ़ की अनंता पांडे और रायपुर की सुश्री शारवी सिंह परिहार कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। इसके बाद शाम 6 से 6.30 बजे तक बिलासपुर की श्वेता नायक 15 सदस्यीय दल के साथ कुचिपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति देंगी।

शाम 6.30 से 7.15 बजे तक मणिपुर से पधारे डॉ. मंजू इलंगबम अपने चार सदस्यीय दल के साथ मणिपुरी नृत्य की प्रस्तुति देंगी। वहीं शाम 7.15 से 7.45 बजे तक उज्जैन की डॉ. खुशबू पांचाल एकल कथक प्रस्तुति से मंच को शास्त्रीय नृत्य के रंगों से सजाएंगी।

कबीर गायन और लोक संगीत रहेगा विशेष आकर्षण

सांस्कृतिक संध्या का प्रमुख आकर्षण पद्मश्री सम्मानित डॉ. भारती बंधु रात 8.15 से 9.15 बजे तक अपने पांच सदस्यीय दल के साथ कबीर भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके पश्चात रात 9.15 बजे से 11.30 बजे तक श्री अनुराग शर्मा अपने 30 सदस्यीय कलाकार दल के साथ लोक संगीत की प्रस्तुति देंगे।

Related News

📲 Install App